प्रेमिका ने ठुकराया तो प्रेमी ने उठाया यह खौफनाक कदम, जानकर सिहर उठेंगे आप
प्रेमिका उसकी नहीं हो सकी तो इस तनाव में उसने खौफनाक फैसला किया। फिर, देर रात चोरी से शादीशुदा प्रेमिका के घर में घुसा और उसे व उसके मासूम बेटे के सीने में चाकू उतार दिया। दोनों को मरा समझ उसने वहीं खुद को भी चाकू मार लिया।
रोहतास। प्रेमिका उसकी नहीं हो सकी तो कोई बात नहीं, लेकिन किसी और की हो जाए, यह उसे गवारा नहीं था। इस तनाव में उसने खौफनाक फैसला किया। फिर, देर रात चोरी से शादीशुदा प्रेमिका के घर में घुसा और उसे व उसके मासूम बेटे के सीने में चाकू उतार दिया। दोनों को मरा समझ उसने वहीं खुद को भी चाकू मार लिया। बाद में प्रेमी की मौत हो गई, जबकि प्रेमिका व उसका बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है।
प्रेमी की मौत, प्रेमिका घायल
डालमियानगर थाना क्षेत्र के रजवरवा बिगहा में बीती रात एक सिरफिरा प्रेमी बलजीत राम अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुस गया। वहां उसने प्रेमिका व उसके आठ माह के बेटे को छुरा मार दिया। इसके बाद खुद को भी छुरा घोंप लिया। इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। प्रेमिका व उसके पुत्र का उपचार अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है।
साथ-साथ भागे थे घर से
बलजीत राम का गांव की ही विवाहिता पुष्पा देवी (काल्पनिक नाम) से प्रेम हो गया। दोनों कुछ महीने पहले घर से भाग गए। चार महीने बाद पुष्पा वापस अपने घर आ गई थी। बताया जाता है कि उसने अपना इरादा बदल दिया था। अब वह अपने पति व बच्चे के साथ रहना चाहती थी, लेकिन बलजीत इसके लिए तैयार नहीं था।
घर में घुसकर मार दिया छुरा
पुष्पा द्वारा ठुकराए जाने के तनाव में घुलते बलजीत ने खौफनाक फैसला कर लिया। उसने पुष्पा के घर में उसे व उसके बेटे को छुरा घोंपने के बाद खुद को भी छुरा से घायल कर लिया।
...और बलजीत की हो गई मौत
घटना के दौरान शोरगुल पर जुटे ग्रामीणों ने तीनों घायलों को इलाज हेतु डेहरी अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां से बलजीत को बेहतर इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान बलजीत की मौत हो गयी।