फिर फुलवारी के आफताब बने आलम
पटना । आफताब आलम बुधवार को निर्विरोध रूप से फुलवारी नगर परिषद के मुख्य पार्षद चुन लिए गए।
पटना । आफताब आलम बुधवार को निर्विरोध रूप से फुलवारी नगर परिषद के मुख्य पार्षद चुन लिए गए। 2002 से इस पद पर उनका व उनकी पत्नी का कब्जा है। यह एक बार फिर बरकरार रहा। वहीं कांटे की टक्कर में आशा देवी उप मुख्य पार्षद पद के लिए चुनी गई।
1980 से आफताब लगातार वार्ड पार्षद का चुनाव जीतते आ रहे हैं। 1992 से वे उप मुख्य पार्षद का चुनाव जीत रहे हैं। 2002 में निर्विरोध रूप से मुख्य पार्षद बने थे। 2007 में मुख्य पार्षद का पद महिला के लिए आरक्षित हो गया। तब से उनकी पत्नी लगातार दो टर्म से मुख्य पार्षद बन रही हैं। इस बार आरक्षण रोस्टर बनने के बाद वे फिर निर्विरोध रूप से मुख्य पार्षद बन गए हैं।
: उप मुख्य पार्षद के लिए तीन ने भरा नामांकन :
उप मुख्य पार्षद के लिए तीन ने नामांकन पत्र भरे। वार्ड 9 की मलिका का नामांकन पत्र रद हो गया। उन्होने नामांकन के समय प्रस्तावक के हस्ताक्षर वाले स्थान पर खुद ही उसका नाम लिख दिया था। नामांकन रद होने के बाद उप मुख्य पार्षद के लिए हुए सीधे मुकाबले में 15 मत लाकर वार्ड 24 की पार्षद आशा देवी चुनाव जीत गई। जबकि खुर्शीद आलम 12 मत हासिल कर चुनाव हार गए।
--------
: जनता के सपनों को करेंगे साकार :
सभी पार्षदों ने हमपर भरोसा कर जिम्मेदारी बढ़ा दी है। फुलवारीशरीफ को साफ-सुथरा और स्वच्छ बनाना है। शुद्ध जलापूर्ति और जलनिकासी की व्यवस्था प्राथमिकता है। कूड़े-कचरे से भी निजात दिलाएंगे। सभी पार्षदों और आम जनता को बधाई। उनके सपनों को साकार करेंगे।
- आफताब आलम
---------