Move to Jagran APP

29 MLAs की निगरानी में 20 दिन में 50 लाख से अधिक बनेंगे RJD के सदस्य

राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने संगठन चुनाव को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए अपने दल के विधायकों को लगा दिया है। 29 विधायकों को सीधे तौर पर जिम्मेवारी देते हुए उन्हें जिला निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है। राजद को 20 दिनों में 50 लाख से अधिक सदस्य बनाने हैं।

By Amit AlokEdited By: Published: Fri, 27 Nov 2015 09:37 AM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2015 04:44 PM (IST)
29 MLAs की निगरानी में 20 दिन में 50 लाख से अधिक बनेंगे RJD के सदस्य

पटना। राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने संगठन चुनाव को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए अपने दल के विधायकों को लगा दिया है। 29 विधायकों को सीधे तौर पर जिम्मेवारी देते हुए उन्हें जिला निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है। अन्य विधायकों की भी परोक्ष भूमिका होगी। राजद को 20 दिनों में 50 लाख से अधिक सदस्य बनाने हैं।

loksabha election banner

राजद के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी तनवीर हसन ने बताया कि पार्टी के संविधान के मुताबिक चुनाव होंगे और सारे निर्देशों का सख्ती से अनुपालन होगा। किसी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं होगी और प्रक्रिया में पूरी तरह पारदर्शिता बरती जाएगी।

तनवीर हसन ने गुरुवार को पार्टी के जिला निर्वाचन एवं सहायक जिला निर्वाचन पदाधिकारियों की सूची जारी की। 2 दिसंबर को चुनाव में लगे सभी पदाधिकारियों की पटना स्थित राच्य कार्यालय में दोपहर दो बजे से बैठक होगी, जिसमें उन्हें चुनाव प्रक्रिया के बारे में बताया जाएगा। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन के साथ सहायक राच्य निर्वाचन पदाधिकारी सतीश कुमार गुप्ता और मदन शर्मा उपस्थित थे।

किसकी कहां जिम्मेवारी

(जिला : निर्वाचन पदाधिकारी)

सिवान : सूबेदार दास

वैशाली : भोला यादव

बगहा : समीर महासेठ

पू. चंपारण : सुरेंद्र यादव

गोपालगंज : रामविशुन सिंह

मुजफ्फरपुर महानगर : प्रेमा चौधरी

सीतामढ़ी : महेश्वर यादव

दरभंगा : अख्तरुल इस्लाम

समस्तीपुर : सुरेंद्र प्रसाद राय

बेगूसराय : रामानुज प्रसाद

खगडिय़ा : श्रीनारायण यादव

मधेपुरा : भाई वीरेंद्र

सुपौल : फयाज अहमद

किशनगंज : हाजी सुभान

पूर्णिया महानगर : जीतेंद्र राय

कटिहार : नंद किशोर राम

भागलपुर : विजय कुमार

भागलपुर महानगर : नीरज कुमार

बांका : रामविलास पासवान

नवादा : शक्ति सिंह यादव

जमुई : स्वीटी सीमा हेम्ब्रम

लखीसराय : संजय प्रसाद

नालंदा : सचिदानंद राय

पटना महानगर : कुमार सर्वजीत

भोजपुर : मो. नेमतुल्ला

बक्सर : अशोक कुमार सिंह

कैमूर : अनवर आलम

अरवल : वीरेंद्र कुमार सिन्हा

गया : रवींद्र सिंह

गया महानगर : मो. शमीम

मुंगेर : फनींद्र चौधरी

जहानाबाद : राजनीति प्रसाद

औरंगाबाद : विनोद कुमार यादवेंदु

रोहतास : नेहाल अहमद

पटना : सीताराम यादव

बिहारशरीफ : उपेंद्र सिंह

शेखपुरा : पुणेश्वर मंडल

अररिया : उदय प्रसाद

सहरसा : सूर्यदेव राय

पूर्णिया : मुनीलाल यादव

सारण : सुबोध राय

पं. चंपारण : विशुनदेव राय

मुजफ्फरपुर : लक्ष्मी नारायण यादव

मधुबनी : सुधांशु शेखर भास्कर

दरभंगा महानगर : संजय कुमार गुप्ता


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.