Move to Jagran APP

Bihar Politics: भाजपा में शामिल हुआ यह कद्दावर नेता, लालू यादव की बेटी मीसा की बढ़ाएगा टेंशन!

मनेर विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रहे श्रीकांत निराला ने बुधवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। निराला को राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद श्रीकांत निराला ने कहा कि मनेर में इस बार भाजपा लीड करेगी। उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि यह मेरी घर वापसी है।

By Raman Shukla Edited By: Mohit Tripathi Published: Wed, 24 Apr 2024 09:22 PM (IST)Updated: Wed, 24 Apr 2024 09:22 PM (IST)
- भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी दीपक प्रकाश ने दिलाई सदस्यता

राज्य ब्यूरो, पटना। लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टियों के बीच दल-बदल और जोड़तोड़ चरम पर है। इसी क्रम में बुधवार को मनेर विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रहे श्रीकांत निराला ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। निराला को भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी दीपक प्रकाश ने पार्टी की सदस्यता दिलाई और पार्टी में स्वागत किया।

loksabha election banner

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद निराला ने कहा कि मनेर हमेशा से राजद का वोटबैंक रहा है, लेकिन इस बार में यहां से भाजपा लीड करेगी। उन्होंने कहा कि लोगों को यह गलतफहमी है कि मनेर विधानसभा में भाजपा के कार्यकर्ता नहीं हैं।

उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि यह मेरी घर वापसी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है।

पाटलिपुत्र में मीसा बनाम रामकृपाल है मुकाबला

मनेर विधानसभा पाटलिपुत्र लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। भाजपा ने एक बार फिर राम कृपाल यादव पर भरोसा जताया है। वहीं, राजद की तरफ से मीसा भारती चुनाव मैदान में हैं। श्रीकांत निराला के भाजपा में शामिल होने से मीसा भारती की टेंशन बढ़ सकती है। बता दें कि पाटलिपुत्र सीट पर अंतिम चरण में एक जून को मतदान होना है।

यह भी पढ़ें: Bihar Politics: RJD को शराब कंपनियों से मिला करोड़ों का चंदा, JDU ने तेजस्वी यादव से पूछे तीखे सवाल

Bihar Politics: RJD को शराब कंपनियों से मिला करोड़ों का चंदा, JDU ने तेजस्वी यादव से पूछे तीखे सवाल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.