Move to Jagran APP

Bihar Weather Today: बिगड़ने वाला है बिहार का मौसम, इन 6 जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट; चेतावनी जारी

Bihar Weather बिहार में मौसम का बदलना लगातार जारी है। प्रचंड गर्मी के बीच बारिश जहां आम लोगों को राहत दे रही है वहीं किसानों को नुकसान भी पहुंचाने का काम कर रही है। मौसम विभाग ने आज 6 जिलों के लिए फिर से तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। लोगों को खुले में जाने से बचने के लिए कहा गया है।

By prabhat ranjan Edited By: Sanjeev Kumar Published: Sat, 13 Apr 2024 07:57 AM (IST)Updated: Sat, 13 Apr 2024 07:57 AM (IST)
बिहार में एक बार फिर से बिगड़ने वाला है मौसम (जागरण)

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News Today in Hindi: राजधानी सहित प्रदेश का मौसम दो दिनों से सामान्य बना हुआ है। उत्तरप्रदेश के दक्षिण पश्चिम भागों के आसपास चक्रवातीय हवा का क्षेत्र बना हुआ है। इनके कारण प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार शनिवार को प्रदेश के उत्तरी व दक्षिणी भागों के अनेक स्थानों पर धूल भरी आंधी चलने के साथ मेघ गर्जन व हल्की वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

loksabha election banner

इन 6 जिलों में तेज आंधी व बारिश की चेतावनी

प्रदेश के भभुआ, औरंगाबाद, रोहतास, अररिया, सुपौल एवं उत्तरी भागों में 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। किसानों और नाविकों से सावधान रहने के लिए कहा गया है।

वहीं पटना व आसापस इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी की संभावना है। दो दिनों के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। इसके बाद तापमान में क्रमिक वृद्धि होने से गर्मी लोगों को परेशान करेगी।

शुक्रवार को पटना सहित 12 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि, 39.0 डिग्री सेल्सियस के साथ सीवान के जीरादेई में सर्वाधिक अधिकतम तापमान रहा।

बिहार के प्रमुख शहरों का तापमान -13 अप्रैल 2024

शहर                 अधिकतम                       न्यूनतम

पटना              39 डिग्री सेल्सियस        27 डिग्री सेल्सियस

बेगूसराय         38 डिग्री सेल्सियस         25 डिग्री सेल्सियस

दरभंगा           37 डिग्री सेल्सियस          24 डिग्री सेल्सियस

मुजफ्फरपुर     38 डिग्री सेल्सियस          24 डिग्री सेल्सियस

भागलपुर         37 डिग्री सेल्सियस          24 डिग्री सेल्सियस

यह भी पढ़ें

Pappu Yadav: ' बोरिया-बिस्तर बांधकर तैयार रहो ...', पप्पू यादव ने अधिकारियों को धमकाया; दे डाली चेतावनी

Manish Kashyap: किसके दम पर चुनाव लड़ रहे हैं मनीष कश्यप? पब्लिक के बीच खुद दी जानकारी; सियासत हुई तेज


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.