Move to Jagran APP

Bihar Weather Today: बिहार के 7 जिलों में ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी, बारिश से बिगड़ेगा मौसम; अलर्ट जारी

Bihar Weather बिहार में बदलते मौसम ने लोगों को परेशान कर दिया है। एक बार फिर से मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। बिहार के 7 जिलों में वज्रपात के साथ-साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। लोगों से खुले स्थान में जाने से बचने के लिए कहा गया है। वहीं इस बारिश से तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है।

By Pintu Kumar Edited By: Sanjeev Kumar Published: Sun, 31 Mar 2024 08:04 AM (IST)Updated: Sun, 31 Mar 2024 08:04 AM (IST)
बिहार के 7 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट (जागरण)

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather: राजधानी समेत आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। नाविकों और किसानों को इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को खुले स्थानों पर जाने से बचने के लिए कहा गया है।

loksabha election banner

इन जिलों में बारिश के आसार

दक्षिणी बिहार के चार शहरों रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद व गया एवं उत्तरी भाग के तीन शहर अररिया, पूर्णिया व किशनगंज में हल्की वर्षा, मेघ गर्जन, वज्रपात व कुछ स्थानों पर ओला गिरने के आसार हैं। इसे लेकर औरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार उप हिमालय पश्चिम बंगाल के आसपास चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है। इनके प्रभाव से मौसम में बदलाव की संभावना है। हालांकि, सोमवार से पटना समेत जिलों का मौसम शुष्क व सामान्य हो जाएगा।

सोमवार से अगले चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री वृद्धि हो सकती है। शुक्रवार को पटना सहित अधिसंख्य भागों के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि, 38.5 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर सबसे गर्म शहर रहा।

प्रमुख शहरों के तापमान में वृद्धि

Bihar News: बीते 24 घंटों के दौरान गया के अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री, औरंगाबाद में एक डिग्री, डेहरी में 1.4 डिग्री, बक्सर में 1.5 डिग्री, छपरा में 0.7 डिग्री, मुजफ्फरपुर में 1.4 डिग्री, मोतिहारी में 1.4 डिग्री, गोपालगंज में 2.4 डिग्री, भागलपुर में 0.4 डिग्री, खगड़िया में 2.9 डिग्री, सुपौल में 0.9 डिग्री, मधुबनी में 1.3 डिग्री, बांका में 0.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का तापमान :

शहर अधिकतम न्यूनतम

पटना  35.5        24.6

गया    36.3        20.8

भागलपुर 33.3    22.9

मुजफ्फरपुर 32.6 24.0

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

यह भी पढ़ें

Shambhavi Choudhary: कितनी पढ़ी-लिखी हैं अशोक चौधरी की बेटी शांभवी? जानिए इनकी क्वालिफिकेशन; इस पद पर हैं तैनात

Bihar Politics: 'कोई मुंह फुलाए हुए है तो इसमें...', फिर क्यों नाराज हुए जीतन राम मांझी? सुना दी जमकर खरी-खोटी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.