Move to Jagran APP

Bihar BJP List: भाजपा ने केंद्रीय मंत्री को ही कर दिया बेटिकट, रविशंकर-गिरिराज सहित इन सूरमाओं को फिर दिया मौका

भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने आखिरकार बिहार में अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा ने इस बार केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे छेदी पासवान और अजय निषाद को बेटिकट कर दिया है। आशंकाओं को खारिज करते हुए आरके सिंह रविशंकर प्रसाद और रामकृपाल यादव पर एक बार फिर भरोसा जताया है। भाजपा ने इस बार सवर्णों पर सबसे अधिक भरोसा जताया है।

By Vikash Chandra Pandey Edited By: Mohit Tripathi Published: Sun, 24 Mar 2024 10:42 PM (IST)Updated: Sun, 24 Mar 2024 10:42 PM (IST)
Bihar BJP List: भाजपा ने केंद्रीय मंत्री को ही कर दिया बेटिकट, रविशंकर-गिरिराज सहित इन सूरमाओं को फिर दिया मौका
Bihar BJP List: अश्विनी चौबे सहित ये दिग्गज नेता हुए बेटिकट। (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar BJP Candidate List । राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के तहत बिहार (Bihar Politics) में अपने हिस्से के 17 संसदीय क्षेत्रों के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों की घोषणा (Bihar BJP List कर दी है। बक्सर, सासाराम (सुरक्षित) और मुजफ्फरपुर के निवर्तमान सांसद क्रमश: अश्विनी चौबे, छेदी पासवान और अजय निषाद का टिकट कट गया है।

loksabha election banner

उन तीनों सीटों पर नए चेहरे हैं। सवर्णों पर सर्वाधिक भरोसा जताया गया है, जबकि एक भी महिला को अवसर नहीं मिला है।

आशंकाओं को दरकिनार करते हुए पार्टी ने आरके सिंह, रविशंकर प्रसाद और रामकृपाल यादव को इस बार भी अवसर दिया है।

नवादा में भूमिहार समाज से विवेक ठाकुर प्रत्याशी बनाए गए हैं, जो राज्यसभा के सदस्य हैं। इस सीट पर पिछली बार लोजपा के चंदन सिंह विजयी रहे थे। इस बार लोजपा की जो एक सीट कम की गई है, वह नवादा ही है।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे हुए पैदल 

रविवार को जारी अपनी पांचवीं सूची में भाजपा ने बिहार के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। टिकट बंटवारे में सामाजिक समीकरणों के साथ अनुभवी चेहरों को प्राथमिकता दी गई है। बिहार से भाजपा कोटे के केंद्रीय मंत्रियों में एकमात्र अश्विनी चौबे पैदल हुए हैं।

सबसे अधिक चौंकाने वाला नाम

सबसे अधिक चौंकाने वाला नाम राज भूषण निषाद का है, जो मुजफ्फरपुर में दांव आजमाएंगे। पिछली बार वे महागठबंधन में विकासशील इंसान पार्टी के प्रत्याशी थे और अजय निषाद से हार गए थे। हालांकि बाद में वे भाजपा में शामिल हो गए थे।

 राज भूषण निषाद अभी प्रदेश इकाई में उपाध्यक्ष का दायित्व निभा रहे। उनके अलावा प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी और शिवेश राम क्रमश: बक्सर और सासाराम के मैदान में होंगे। इस तरह प्रदेश संगठन के तीन पदाधिकारियों को अवसर मिला है।

आधी आबादी को अवसर नहीं

संसद और विधानसभा में आधी आबादी के लिए एक तिहाई आरक्षण पर मुखर रही भाजपा की सूची में किसी भी महिला को अवसर नहीं मिला है। पिछली बार रमा देवी शिवहर से निर्वाचित हुई थीं।

बिहार से संसद में भाजपा की एकमात्र महिला प्रतिनिधि थीं। इस बार शिवहर सीट जदयू के हवाले हो गई है। हालांकि वहां जदयू की प्रत्याशी महिला (बाहुबली आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद) ही हैं।

सबसे अधिक सवर्णों पर भरोसा

भाजपा के 17 प्रत्याशियों में दस सवर्ण हैं, चार पिछड़ा वर्ग से और शिवेश राम अनुसूचित जाति से। पिछड़ा वर्ग से नित्यानंद, रामकृपाल और अशोक यादव समाज से हैं, जबकि बनिया बिरादरी से संजय जायसवाल। अति पिछड़ा में प्रदीप गंगोता समाज से हैं और मल्लाह से जय भूषण।

सवर्णों में सर्वाधिक पांच राजपूत (आरके सिंह, राधामोहन, सुशील, सिग्रीवाल और रूड़ी) हैं। मिथिलेश और गोपालजी ब्राह्मण हैं। दो भूमिहार हैं : गिरिराज और विवेक। कायस्थ समाज से एकमात्र रविशंकर हैं।

भाजपा के प्रत्याशी

पटना साहिब : रविशंकर प्रसाद

पाटलिपुत्र : रामकृपाल यादव

बक्सर : मिथिलेश तिवारी

आरा : आरके सिंह

बेगूसराय : गिरिराज सिंह

औरंगाबाद : सुशील सिंह

नवादा : विवेक ठाकुर

सासाराम : शिवेश राम

सारण : राजीव प्रताप रूड़ी

महाराजगंज : जनार्दन सिंह सिग्रीवाल

मुजफ्फरपुर : राज भूषण निषाद

उजियारपुर : नित्यानंद राय

पश्चिमी चंपारण : डा. संजय जायसवाल

पूर्वी चंपारण : राधामोहन सिंह

मधुबनी : अशोक कुमार यादव

दरभंगा : गोपालजी ठाकुर

अररिया : प्रदीप कुमार सिंह

यह भी पढ़ें: 'Lalu Yadav बिहार में कांग्रेस के सबसे बड़े दुश्मन', राजद के सिंबल बांटने पर महागठबंधन में बवाल

Bihar Politics: बिहार की वो सीटें, जहां नीतीश कुमार को मिली सीधी चुनौती, क्या इस बार 'खेल' कर पाएंगे लालू यादव?

Bihar Politics: नीतीश कुमार को झटका दे RJD में शामिल हुआ कद्दावर नेता, इस हॉट से होगा लालू यादव का उम्मीदवार!


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.