Move to Jagran APP

Bihar Weather Today: इस तारीख से बदल जाएगा बिहार का मौसम, 48 घंटे के लिए अलर्ट जारी; सावधान रहने की चेतावनी

Bihar Weather News Today in Hindi बिहार में 48 घंटे के बाद मौसम बदलने वाला है। यानी लोगों को अब ठंड से राहत मिल जाएगी। हालांकि 10 मार्च से लेकर 12 मार्च तक तेज पछुवा हवा का प्रवाह बना रहेगा। कुछ जिलों में हल्की बारिश के भी आसार हैं। वहीं तेज हवा के चलते पशुपालकों और नाविकों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।

By Niraj Kumar Edited By: Sanjeev Kumar Published: Sun, 10 Mar 2024 07:48 AM (IST)Updated: Sun, 10 Mar 2024 07:48 AM (IST)
बिहार में 48 घंटे बाद बदलने वाला है मौसम (जागरण)

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather: बिहार में 12 मार्च तक तेज पछुआ हवा के कारण फिलहाल लोगों को ठंड से बचकर रहना होगा। तेज हवा के चलते लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वहीं तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट देखी जा सकती है। हालांकि, 13 मार्च  से हल्की गर्मी दस्तक देने लगेगी। लोगों को गर्म कपड़े से निजात मिल जाएगी।

loksabha election banner

बिहार के अधिकांश जिलों में पछुआ हवा का प्रवाह बना रहेगा

बता दें कि बिहार के अधिकांश जिलों में तेज पछुआ हवा का प्रवाह अगले पांच दिनों तक बना रहेगा। इससे प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में उतार-चढ़ाव के चलते सुबह-शाम हल्की ठंड रहेगी। लोगों को स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखना होगा

13 मार्च के बाद बदल जाएगा बिहार का मौसम

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार पहाड़ी इलाकों से आ रही शुष्क शीतल हवा के कारण सुबह-शाम ठंड का प्रभाव बना है। वहीं 13 मार्च से हवा की स्थिति में बदलाव आने के साथ तापमान में वृद्धि होने से ठंड का असर कम हो जाएगा। लोगों को दिन में हल्की गर्मी परेशान करेगी।

शहर                अधिकतम तापमान                     न्यूनतम तापमान

पटना                 29 डिग्री सेल्सियस                   16 डिग्री सेल्सियस

भागलपुर            29 डिग्री सेल्सियस                    16 डिग्री सेल्सियस

मुजफ्फरपुर         29 डिग्री सेल्सियस                    15 डिग्री सेल्सियस

दरभंगा                30 डिग्री सेल्सियस                     17 डिग्री सेल्सियस   

  गया                   28 डिग्री सेल्सियस                     14 डिग्री सेल्सियस

यह भी पढ़ें

Prashant Kishor: बिहार सरकार में 'लूट' का सबसे बड़ा डिपार्टमेंट कौन है? प्रशांत किशोर ने दिया जवाब, भड़केगी JDU

Bihar Politics: भाजपा के इस आखिरी 'दांव' में फंस सकती है RJD, लालू का MY भी हो सकता है फेल; शाह करेंगे खेला


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.