Move to Jagran APP

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद चुनाव में एक टिकट पर दो-दो खेल, भाजपा और महागठबंधन दोनों ने कर दिया है गेम

Bihar Politics बिहार विधान परिषद का चुनाव इस बार दिलचस्प होने वाला है। पति-पत्नी और जाति का कार्ड खेला गया है। बताया जा रहा है कि एक टिकट पर दो-दो खेल होने वाला है। इस बार भाजपा और महागठबंधन ने एकदम ठोक बजाकर उम्मीदवार उतारा है। महागठबंधन के उम्मीदवारों की लिस्ट में दो महिलाएं हैं। भाकपा माले की उम्मीदवार शशि यादव छात्र राजनीति से जुड़ी रही हैं।

By Arun Ashesh Edited By: Sanjeev Kumar Published: Sun, 10 Mar 2024 08:20 AM (IST)Updated: Sun, 10 Mar 2024 08:20 AM (IST)
भाजपा और महागठबंधन ने बिहार विधान परिषद चुनाव में ठोक बजाकर टिकट दिया गया (जागरण)

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Political News Hindi: हरेक उम्मीदवार की जाति जानने के लिए बेचैन लोगों को यह जानकर खुशी होगी कि विधान परिषद चुनाव में भाजपा और महागठबंधन ने एक टिकट पर दो-दो खेल दिखा दिया। राजद की दो और भाजपा की एक महिला उम्मीदवार की अंतरजातीय शादी हुई है। इस बार टिकट पर फैसला लेने में तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने भी अहम भूमिका निभाई है।

loksabha election banner

चाहे तो इनके पतियों की जाति के लोग भी गर्व कर सकते हैं। विधायकों के वोट से भरी जाने वाली विधान परिषद की 11 सीटों के लिए अभी निर्वाचन की प्रक्रिया चल रही है। नामांकन 11 मार्च तक है।दलीय उम्मीदवारों के नाम घोषित हो गए हैं।

महागठबंधन के उम्मीदवारों की सूची में दो महिलाएं हैं। भाकपा माले की शशि यादव छात्र राजनीति से जुड़ी रही हैं। उन्हीं दिनों उनकी शादी धीरेंद्र झा से हुई। झा उस समय आल बिहार स्टूडेंट्स यूनियन के महासचिव थे। अभी माले की नेतृत्वकारी टीम के हिस्सा हैं।

राजद की उर्मिला ठाकुर अति पिछड़ी नाई जाति की हैं। इनके पति अशोक यादव हैं। दोनों लंबे समय से राजद से जुड़े हुए हैं। भाजपा की अनामिका सिंह राजपूत जाति की हैं। इनके पति डा. प्रवीण कुमार हैं। ये कुर्मी जाति के हैं। हाई टेक अस्पताल समूह इन्हीं के स्वामित्व में चल रहा है।

लोकसभा चुनाव में मिल सकता है फायदा

एमएलसी में जातिय समीकरण बिठाने से दोनों पार्टी को लोकसभा और आगामी विधानसभा चुनाव में फायदा मिल सकता है। पति की अलग जाति और पत्नी की अलग जाति दोनों गठबंधन को वोट बैंक को साधने में मदद करेगी।

यह भी पढ़ें

Prashant Kishor: बिहार सरकार में 'लूट' का सबसे बड़ा डिपार्टमेंट कौन है? प्रशांत किशोर ने दिया जवाब, भड़केगी JDU

Bihar Politics: भाजपा के इस आखिरी 'दांव' में फंस सकती है RJD, लालू का MY भी हो सकता है फेल; शाह करेंगे खेला



Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.