चार पहिया गाड़ी के लिए विवाहिता की हत्या
दहेज दानवों का घिनौना कारनामा
पटना सिटी। बिहार में दहेज प्रथा को जड़ से समाप्त करने के लिए जहां सामाजिक मुहिम चलाई जा रही है, वहीं दहेज लोभी लालच के लिए अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला मालसलामी थाना क्षेत्र के नुरूद्दीनगंज मोहल्ले में दहेज में चार पहिया की मांग पूरी नहीं करने एक विवाहिता की हत्या कर पंखा में लटकाने का है। विवाहिता के पिता ने ससुरालवालों के खिलाफ दहेज के लिए हत्या कर लाश को आत्महत्या की शक्ल देने का बता मामला दर्ज कराया है। घटना के बाद से पति समेत ससुराल वाले फरार हैं। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी है।
मालसलामी थानाध्यक्ष अर¨वद कुमार ने बताया कि नालंदा जिला के एकंगरसराय के ओरियावां निवासी शैलेश कुमार ने 20 वर्षीय पुत्री गीता कुमारी की शादी नुरूद्दीनगंज निवासी सूरज कुमार से जून माह में हुयी थी। विवाहिता के पिता ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोग चार पहिया वाहन के लिए हमेशा मारपीट करते थे और मायके पहुंचा देते थे। पिता के अनुसार शादी में 15 लाख दहेज दिया था। परिजनों के अनुसार गीता 23 नवंबर 2018 को मायका से ससुराल आई थी। पिता के अनुसार पति बेटी से मोबाइल छीन बात नहीं करने देते थे। दरोगा नदीम अख्तर ने बताया कि जब वे जांचक्रम में घटना स्थल पहुंचे तो विवाहिता को साड़ी के फंदा से पंखा में झूलता पाया। विवाहिता का पैर पलंग पर सटा था। दारोगा के अनुसार प्रथम ²ष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत नहीं होता है। परिजनों का आरोप है कि विवाहिता की हत्या कर लाश को पंखा से लटकाकर ससुराल वाले फरार है।