Move to Jagran APP

बिहार में अचानक से बढ़ी ठंड, पटना का पारा गिरकर 10.5 डिग्री पहुंचा

बिहार में बुधवार से अचानक ठंड बढ़ गई है। पटना का न्यूनतम तापमान गिरकर 10.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया तो गया गया का न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

By Kajal KumariEdited By: Published: Thu, 23 Nov 2017 08:50 AM (IST)Updated: Thu, 23 Nov 2017 10:28 PM (IST)
बिहार में अचानक से बढ़ी ठंड, पटना का पारा गिरकर 10.5 डिग्री पहुंचा

पटना [जेएनएन]। पछुआ हवा से राजधानी और आसपास के इलाके में बुधवार को न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। तापमान गिरकर 10.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जिससे ठंड बढ़ गई। सूबे में गया सबसे सर्द रहा।

loksabha election banner

गया का न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 27 नवंबर तक अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना है। गुरुवार को पटना का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह हल्की धुंध रहेगी, लेकिन आकाश साफ रहने के कारण धूप निकलेगी। 

पटना में पछुआ हवा के कारण न्यूनतम तापमान गिरकर 10.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से बुधवार इस मौसम का सबसे सर्द दिन रहा। अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। भागलपुर का न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री और अधिकतम 26.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री और न्यूनतम 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

मौसम विभाग के साप्ताहिक पूर्वानुमान के अनुसार 27 नवंबर तक अधिकतम तापमान में औसत दो डिग्री सेल्सियस गिरावट की संभावना है। बीते तीन दिनों में पटना के तापमान में सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.