अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी को मिली से दर्दनाक सजा, जानकर कांप जायेगी रूह
बिहार के नालंदा जिले में पति के अवैध संबंध का विरोध करना पत्नी को महंगा पड़ा। उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। गुस्साए परिजनों ने मृतका के ससुराल में घुस कर जमकर तोडफ़ोड़ की।
नालंदा [जेएनएन]। अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने पत्नी की पीट-पीट कर हत्या कर दी और साक्ष्य मिटाने के लिए उसके शव को फंदे से लटका दिया। यह घटना बिहार थाना क्षेत्र शेरपुर धोबी टोला में घटित हुई। इस घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी मच गई। मृतका की पहचान प्रतिमा कुमारी के रूप में की गई है।
इस बाबत मृतका के परिजनों ने बताया कि उनकी पुत्री की शादी वर्ष 2013 में शेरपुर निवासी धीरज कुमार से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही धीरज का एक महिला से अवैध संबंध होने की जानकारी मिली जिसका प्रतिमा अकसर विरोध करती थी। विरोध के कारण उसकी बार-बार पिटाई भी की जाती थी।
शुक्रवार की रात गुस्साए पति ने पत्नी की मारपीट कर हत्या कर दी और उसके शव को फंदे से लटका कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। इधर घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के परिजनों ने धीरज के घर पर आकर जमकर उत्पात मचाया और तोडफ़ोड़ की।
परिजनों ने बताया कि ससुराल वाले दहेज के रूप में बार-बार दीवान पलंग व बाइक की मांग कर रहे थे। मांगें पूरी नहीं होने पर दूसरी शादी करने की धमकी भी दी जाती थी। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात भी पति-पत्नी के बीच नोकझोंक हुई जिसके बाद पति ने इस तरह की घटना को अंजाम दिया।
इस मामले में मृतका के परिजनों ने पति धीरज कुमार, सास रामसखी देवी, भैसुर नीरज कुमार, गोतनी रूबी देवी पर बिहार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी है। घटना के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को छापेमारी कर रही है।