कालीघाट में फोटोवॉक का आयोजन
फोटोग्राफिक एसोसियन ऑफ बिहार द्वारा फोटोवॉक का आयोजन कालीघाट, दरभंगा हाउस के समीप किया गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Aug 2017 03:07 AM (IST)Updated: Sun, 20 Aug 2017 03:07 AM (IST)
जासं, पटना : फोटोग्राफिक एसोसियन ऑफ बिहार द्वारा फोटोवॉक का आयोजन कालीघाट, दरभंगा हाउस में किया गया। इसमें पटना के तकरीबन 100 छायाकारों ने हिस्सा लिया। फोटोग्राफीक एसोसिएशन ऑफ बिहार की स्थापना सन 1975 ई. में पटना के प्रतिष्ठित छायाकारों द्वारा की गई थी। इस संस्था के संस्थापक सदस्यों में से एक डॉ. वरुण कुमार सिन्हा ंिवश्वविख्यात वाईल्ड लाइफ फोटोग्राफर हैं।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष डॉ.अरुण कुमार सिन्हा, महासचिव सौरभ राज, शैलैंद्र कुमार एवं सत्यजीत मुखोपाध्याय सहित कई छायाकार उपस्थित थे। इस अवसर पर निकॉन इंडिया कंपनी के तकनीकी प्रशिक्षकों ने भी फोटोग्राफी के गुर बताए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें