यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी
पटना : संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सर्विसेज परीक्षा-2017 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 24 May 2017 03:05 AM (IST)Updated: Wed, 24 May 2017 03:05 AM (IST)
पटना : संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सर्विसेज परीक्षा-2017 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा 18 जून को देश के 200 से अधिक केंद्रों पर होगी। इस साल 980 पदों के लिए परीक्षा संचालित की जा रही है। प्रारंभिक परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। गलत जवाब के लिए निगेटिव मार्किंग का प्रावधान है। वेबसाइट (www.ह्वश्चह्यष्.द्दश्र1.द्बठ्ठ) की लिंक पर अभ्यर्थी को अपना नाम, रौल नंबर, रजिस्ट्रेशन आइडी दर्ज करने पर एडमिट कार्ड उपलब्ध होगा। जिसे डाउनलोड कर सकते हैं। मुख्य परीक्षा 10 अक्टूबर को होगी। 2015 में 1164 और 2016 में 1079 पदों के लिए वैकेंसी निकली थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें