TWITTER पर दिखा सोनाक्षी का 'दबंग' अंदाज, पूछा - तेरी मां बहन नहीं हैं क्या?
बिहार की मूल निवासी व बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा का पारा एक फैन के प्रश्न पर गर्म हो गया। सोनाक्षी ने जवाब में ऐसा सवाल कर दिया कि वह फिर चैट पर नहीं लौटा। अभिनेत्री ने इस बातचीत की इमेज को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।
पटना। बॉलीवुड की दबंग बिहारी गर्ल सोनाक्षी सिन्हा का पारा एक फैन के प्रश्न पर गर्म हो गया। सोनाक्षी ने जवाब में ऐसा सवाल कर दिया कि वह फिर चैट पर नहीं लौटा। अभिनेत्री ने इस बातचीत की इमेज अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, "इस लड़के ने मुझसे कुछ पूछा था। मैंने जवाब दिया। इसके बाद से इसने मुझसे कुछ बोला ही नहीं है। हैरान हूं कि ऐसा क्यों?"
बात क्या है, इसे विस्तार से जानें। एक लड़के ने सोनाक्षी सिन्हा से सवाल किया था, "सोनाक्षी, हम लोगों को तुम अपनी बॉडी कब दिखाओगी? तुम बिकीनी कब पहनने वाली हो?"
इस पर सोनाक्षी ने करारा जवाब दिया। दबंग गर्ल ने लिखा, "यही बात तुम अपनी मां और बहन से भी पूछना। इसके बाद मुझे बताना कि वो क्या कहती हैं।"
बाद में टवीट को किया डिलीट
बाद में सोनाक्षी सिन्हा ने अपना उक्त ट्वीट डिलीट करते हुए लिखा, "मैं अपना ट्वीट डिलीट कर रही हूं, क्योंकि उसने माफी मांग ली है। उम्मीद है वह और उसके जैसे सीख गए होंगे कि महिला का प्रोफेशन जो भी हो, लेकिन हमेशा उसका सम्मान करना चाहिए।"
महिला ने किया पलटवार तो उसे बताया 'महिला के नाम पर धब्बा'
इसके बाद सोनाक्षी के खिलाफ एक महिला सामने आ गई। उसने उन्हें लेक्चर नहीं देने की सलाह दे डाली। अदिति गुप्ता नामक इस फैन ने लिखा, "पैसों के लिए अपनी बॉडी बेचने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को हमें यह बताने की जरूरत नहीं कि किस बात पर शर्म करें।"
इसपर सोनाक्षी भला कहां चुप रहने वाली थीं। उन्होंने लिखा, "हमें। यानी आप यह कहना चाहती हैं कि आप उसकी कैटेगरी की हैं। आप महिला के नाम पर धब्बा हैं, जो इस तरह की घटिया लाइन शेयर कर रही हैं।"