Move to Jagran APP

VIDEO : जंगल राज को मिला जंतर-मंतर राज का जुड़वा भाई : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधानसभा के पांचवे चरण के मतदान को लेकर आज मधुबनी, मधेपुरा और कटिहार में चुनावी रैलियां कीं। प्रधानमंत्री ने मधुबनी में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार की बदहाली के लिए नीतीश, लालू व सोनिया जिम्‍मेदार हैं।

By Amit AlokEdited By: Published: Sun, 01 Nov 2015 10:13 AM (IST)Updated: Sun, 01 Nov 2015 06:42 PM (IST)
VIDEO : जंगल राज को मिला जंतर-मंतर राज का जुड़वा भाई : पीएम मोदी

पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधानसभा के पांचवे चरण के मतदान को लेकर आज मधुबनी, मधेपुरा और कटिहार में चुनावी रैलियां कीं। प्रधानमंत्री ने मधुबनी में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार की बदहाली के लिए नीतीश, लालू व सोनिया जिम्मेदार हैं। उन्होंने बताया कि कहा कि मधुबनी जिला अटल जी का सबसे प्यारा जिला रहा है।

loksabha election banner

मोदी ने BIHAR शब्द का मतलब बताया तथा कहा कि यहां सरकार में बैठे यहां के नेता ही राज्य के बोझ बन गए हैं। लालू-नीतीश पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने जनता से पूछा कि विकास चाहिए या जंतर-मंतर? मोदी ने लालू-नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा, 'मुझे जंतर-मंतर नहीं, लोकतंत्र पर भरोसा है।'

मधुबनी में बोले मोदी

  1. मेरे पास कुछ महिलाओं की शिकायत आई है कि उनके पास रहने के लिए जगह नहीं है। कोई उन्हें रहने के लिए जगह दें। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आठ तारीख को बीजेपी की सरकार बनेगी और यहां के मुलाजिम आकर आपकी बात सुनेंगे और आपकी परेशानी दूर करेंगे।
  2. इन महिलाओं ने एक मेमोरेंडम दिया है। सभी ने अंगूठा लगाया है। खुशी होती, अगर वे हस्ताक्षर करतीं। जिस धरती से नालंदा की गूंज उठी थी, उस धरती पर हमारी माताएं-बहनें अंगूठा लगाने को मजबूर हैं। यह दस्तावेज है यहां की सरकारों की विफलता का। लालू, नीतीश व सोनिया ने बिहार में शिक्षा को बर्बाद कर दिया है।बिहार को गढ़े से निकालने के लिए दो इंजन चाहिए। दिल्ली में तो आपने इंजन लगा दिया है। बिहार में भी इंजन लगा दें।
  3. डेढ़ सौ साल पहले मॉरिशस गए बिहारी मजदूरों ने उस देश का कितना विकास कर दिया। पड़ोसी झारखंड भी तो बिहार में ही था। वहां भाजपा के शासन में वह देश के 10 राज्यों में शामिल हो गया। यहां के नेताओं ने बिहार को बर्बाद कर दिया। ये नेता यहां बोझ बनका बैठे हैं।
  4. मेरा भरोसा बिहार के नौजवानों पर है। बिहार की जनता पर है।BIHAR में 'B' मतलब है ब्रिलियंट, 'I' का मतलब है इनाेवेटिब, 'H' मतलब हार्ड वर्किग, 'A' मतलब एक्शन ओरिएंटेड तथा 'R' मतलब रिसोेर्ससफुल। यह बिहार की ताकत है।
  5. मैं जंतर-मंतर में भरोसा नहीं करता। मैं तो लोकतंत्र पर भरोसा करता हूं। जिन्हें लाेकतंत्र में भरोसा नहीं वे कहां जाएं।
  6. आपके परिवार में कोई बीमार पड़े, जब वो ठीक नहीं होता तो वो तंत्र-मंत्र की शरण में जाता है। नीतीश भी कुछ ऐसे ही थक-हार कर तंत्र मंत्र की शरण में जा रहे हैं। नीतीश विकास से नहीं, जादू टोना से बिहार को बढ़ाना चाहते हैं।
  7. पहले जंगल राज था। उनको अब नया जुड़वा भाई मिल गया। यह जंतर-मंतर राज है। दोनों मिलकर बिहार को बर्बाद कर देंगे।
  8. प्रति व्यक्ति आय में बिहार 29वे नंबर पर है। शिक्षा में बिहार 29वें नंबर पर है। प्रति व्यक्ति विद्युत खपत में बिहार 29वे नंबर पर। अन्य आंकड़े भी बर्बादी के प्रमाण हैं। मैं विकास की बात करता हूं, क्योंकि मुझे जीवन को बदलता है।
  9. बिहार में गंगा रिवर फ्रंट पर कार्य तजी से चल रहा है। यह विकास का मॉडल है।बिहार में गंगा रिवर फ्रंट पर कार्य तजी से चल रहा है। यह विकास का मॉडल है। कोसी का पानी तबाही कर चला जाता है। दूसरी तरफ सूखा पड़ता है। पानी का सही इस्तेमाल होता, खेतों तक पहुंचा दिया गया होता तो किसान सोना उपजाते।
  10. बिहार में पर्यटन की संभावनाएं हैं। पर्यटन में बड़ी ताकत होती है। सभी की कमाई हाती है। ज्यादा पूजी भी नहीं लगती। पटना साहब में विश्व भर से लोग आना चाहते हैं। रामायन सर्किट, बौद्य सर्किट आदि भी यहीं हैं। पर्यटन के विकास के लिए हमने छह सौ करोड़ दिया है। बिहार के विकास के लिए 1.65 लाख करोड़ भी दिया।
  11. बिहार के परिवारों का भाग्य बदलने के लिए मेरा तीन सूत्री कार्यक्रम है - पढ़ाई, मताई व दवाई। नौजवानों को यहां पढ़ाई मिले तो उन्हें बाहर नहीं जाना पड़ेगा। बिहार में रोजगार के अवसर मिला चाहिए। यहां बुजुर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं यहीं मिलनी चाहिए। बिहार राज्य के लिए भी बिजली, पानी व सड़क चाहिए। ये छह चीजें हो जाएंगी, बिहार कभी पीछे मुड़कर नहीं देखेगा।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.