पप्पू ने जारी की जन अधिकार पार्टी के 15 उम्मीदवारों की पहली सूची
विधानसभा चुनाव को लेकर पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी ने आज अपने 15 उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी कर दी ।
पटना । विधानसभा चुनाव को लेकर पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी ने आज अपने 15 उम्मीदवारों के नामों की पहली सूची जारी कर दी । पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी में जहां डुमरांव के जदयू विधायक दाउद अली का नाम शामिल है, वहीं कुछ दिनों से चर्चा में रहे रामविलास पासवान के दामाद अनिल कुमार साधु भी जन अधिकार पार्टी का हिस्सा बने हैं। उन्होंने भी पप्पू का दामन थाम लिया है।
उम्मीदवारों के नाम और उनके विधानसभा क्षेत्र
मोहिउद्दीननगर - अजय कुमार बुल्गानीन
पिरपैंती - सुनील पासवान
बछवाड़ा - श्वेता सुमन यादव
खगड़िया - मनोहर यादव
वारिसनगर - अशोक कुमार वर्मा
परबत्ता - सुहेली मेहता
बिहपुर- अजमेरी खातुन
साहेबगंज कमाल - राजकुमार प्रसाद
बखरी - दासो पासवान
अलीगंज - राजीव कुमार
बेलदौर - नागेंद्र सिंह त्यागी
सुल्तानगंज - चक्रमणी हिमांशु
नाथनगर - मो. अबु कैसर
तारापुर- अनीता देवी
शेखपुरा - विजय कुमार उर्फ विजय सम्राट