बिहार में हुआ है 'ठगबंधन', राजग को 150 सीटों पर देंगे टक्कर : शिवसेना
राजग की प्रमुख सहयोगी पार्टी होने के बावजूद शिवसेना बिहार में भाजपा के खिलाफ आक्रामक रुख अख्तियार करेगी। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव संजय राउत ने रविवार को विधानसभा की 150 सीटों पर शिवसेना के चुनाव लडऩे की घोषणा करते हुए भाजपा पर जोरदार कटाक्ष किया।
पटना। राजग की प्रमुख सहयोगी पार्टी होने के बावजूद शिवसेना बिहार में भाजपा के खिलाफ आक्रामक रुख अख्तियार करेगी।
पार्टी के राष्ट्रीय सचिव संजय राउत ने रविवार को विधानसभा की 150 सीटों पर शिवसेना के चुनाव लडऩे की घोषणा करते हुए भाजपा पर जोरदार कटाक्ष किया।
कहा कि राजग का बिहार में कोई अस्तित्व नहीं है। यहां जातीय आधार पर कुछ पार्टियों का 'ठगबंधन' है, जिसे राजग कहा जा रहा।
पटना में शिवसेना के प्रांतीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए संजय राउत ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर राजग कार्यरत है, जबकि बिहार में राजग का कोई स्वरूप या अस्तित्व नहीं है।
विधानसभा चुनाव में राजग, महागठबंधन अथवा किसी भी दल के साथ शिवसेना तालमेल नहीं करेगी। ङ्क्षहदुत्व और स्थानीय मुद्दे पर पार्टी अपने दम पर लड़ेगी।
वर्तमान समय में शिवसेना ही एकमात्र पार्टी है, जो ङ्क्षहदुओं के हित की बात करती है। ङ्क्षहदू और राष्ट्रीयता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
महाराष्ट्र में शिवसेना द्वारा उत्तर भारतीय एवं बिहारियों पर किए जा रहे अत्याचार को सरासर गलत बताते हुए संजय राउत ने कहा कि ऐसा कोई उदाहरण नहीं।
ऐसी बातें विपक्षी दलों द्वारा शिवसेना को बदनाम करने के लिए फैलाई गईं, लेकिन सच को बहुत दिनों तक छिपाकर नहीं रखा जा सकता है। महाराष्ट्र में बिहार और उत्तर भारत ही नहीं, बल्कि देश भर के लोग शांति से रह रहे हैं।