मोदी ने बिहार से की धोखाधड़ी : रघुवंश
राजद के राष्ट्रीय महासचिव रघुवंश प्रसाद ने कहा, बिहार के साथ नरेंद्र मोदी ने धोखाधड़ी की है। बिहार की जो हकमारी की है केंद्र को उसका जवाब देना होगा। रघुवंश प्रसाद ने कहा, यह रैली असरदार, शानदार है।
By Kajal KumariEdited By: Published: Sun, 30 Aug 2015 04:25 PM (IST)Updated: Sun, 30 Aug 2015 04:33 PM (IST)
पटना। राजद के राष्ट्रीय महासचिव रघुवंश प्रसाद ने कहा, बिहार के साथ नरेंद्र मोदी ने धोखाधड़ी की है। बिहार की जो हकमारी की है केंद्र को उसका जवाब देना होगा। रघुवंश प्रसाद ने कहा, यह रैली असरदार, शानदार है। महागठबंधन के सभी नेता यहां मौजूद हैं। गठबंधन के तमाम साथियों के उत्साह ने महारैला को सफल बनाया है।
रघुवंश प्रसाद ने कहा, रोजगार गारंटी का पैसा बकाया है, मजदूरी का। मोदी ने क्यों नहीं दिया है। कहा था काला धन लाकर 15 लाख रुपये खाते में जमा करवाएंगे, अब तक तो खातों में जीरो बैलेंस ही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें