Move to Jagran APP

महागठबंधन बिना ब्रेक की गाड़ी : अर्जुन मुंडा

महागठबंधन बिना ब्रेक की गाड़ी है। एक-दूसरे के विरोधी सत्ता के लिए एकजुट हुए हैं। भाजपा बिहार के स्वाभिमान के लिए काम करेगी।

By Pradeep Kumar TiwariEdited By: Published: Fri, 28 Aug 2015 08:10 PM (IST)Updated: Fri, 28 Aug 2015 08:13 PM (IST)
महागठबंधन बिना ब्रेक की गाड़ी : अर्जुन मुंडा

पटना। महागठबंधन बिना ब्रेक की गाड़ी है। एक-दूसरे के विरोधी सत्ता के लिए एकजुट हुए हैं। भाजपा बिहार के स्वाभिमान के लिए काम करेगी। ये बातें शुक्रवार को परिवर्तन यात्रा के दौरान दानापुर बस पड़ाव पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहीं।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा के समर्थन से सरकार बनाई तो खूब विकास हुआ। लेकिन सत्ता के नशे में चूर नीतीश कुमार ने भाजपा का दामन छोड़ दिया। जिसने बिहार को बदलने का सपना आपको दिखाया वो खुद बदल गए, आप उन्हें बदल दीजिए। पूर्व सीएम ने कहा कि झारखंड -बिहार सहोदर भाई हैं, दोनों एक साथ खुशहाल हों, ऐसा बदलाव लाएं।

इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि ये रथ मोदी का अश्वमेघ है। इसे लालू-नीतीश नहीं रोक सकते। नीतीश कुमार गिरगिट की तरह रंग बदलते है। जिन लोगों के शासनकाल को जंगलराज कहकर 2005 में वे मुख्यमंत्री बने, आज उन्हीं के साथ हैं। लोगों में अभी से डर सताने लगा है कि फिर पुराना हाल होगा। चुनावी जंग कौरव व पाण्डवों की सेना के बीच है, तय आपको करना है। उन्होंने नीतीश कुमार को अहंकारी और लालू प्रसाद को भ्रष्टाचारी बताया।

गिरिराज ने कहा कि दियारा में बिजली पहुंचाने को लेकर कार्य योजना बन गई है। भाजपा को मौका दें, दियारा में स्थायी पुल भी बनेगा। केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से यहां शासन-प्रशासन नाम की चीज ही नहीं है।

अपराध चरम पर है। सरकार ने अपराधियों के सामने घुटने टेक दिए हैं। जनता गुस्से में है। कहा, केंद्र की तरह बिहार में भी परिवर्तन लाएं और नया बिहार बनाएं। पूर्व मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि बिहार के विकास का सपना देखने वाले प्रधानमंत्री ने वादे से अधिक दिया। नीतीश कुमार इसे पैकेजिंग बता रहे है।

सभा को विधायक आशा सिन्हा, पूर्व सांसद विजय सिंह यादव ने भी संबोधित किया। मौके पर विधायक अनिल कुमार, विधायक चितरंजन कुमार, झारखंड के संगठन मंत्री शैलेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता सुरेन्द्र चौरसिया व संचालन अशोक जायसवाल ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.