डीआइजी ने जिला पुलिस मुख्यालय का लिया जायजा
पटना। सेंट्रल रेंज के डीआइजी शालीन ने मंगलवार को जिला पुलिस मुख्यालय का जायजा लिया। इस दौरान वह विभि
पटना। सेंट्रल रेंज के डीआइजी शालीन ने मंगलवार को जिला पुलिस मुख्यालय का जायजा लिया। इस दौरान वह विभिन्न कोषांग और शाखा कार्यालयों के कामकाज का निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों से मिलने आने वाले फरियादियों की सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली।
मंगलवार दोपहर करीब दो बजे डीआइजी शालीन कार्यालय कक्ष से नीचे आए और दक्षिण दिशा की ओर पैदल बढ़ गए। जब तक मातहत कुछ समझ पाते, वह विदेश कोषांग के कार्यालय के अंदर चले गए। इसके बाद वह सिटी एसपी (मध्य) चंदन कुशवाहा के कार्यालय कक्ष के पास पहुंचे। डीआइजी ने आगंतुकों के लिए बनी जगह को देखा, फिर फरियादी को मिलने वाली सुविधा के बारे में जानकारी ली। चंद मिनटों की पूछताछ के बाद वह एसएसपी विकास वैभव के चैंबर में चले गए। औपचारिकता पूरी करने के बाद वह बाहर निकले, फिर विधि कोषांग की ओर रुख कर लिया। वह कोषांग कार्यालय की जर्जर छत और बारिश में होने परेशानियों से अवगत हुए।
डीआइजी ने कहा कि अक्सर अधीनस्थ कर्मचारी वरीय पदाधिकारियों से अपनी पीड़ा साझा नहीं कर पाते। अधिकारियों और अधीनस्थ कर्मियों के बीच समन्वय बना रहना चाहिए। इसे औचक निरीक्षण नहीं, बल्कि मातहतों से परिचय माना जाए।