Move to Jagran APP

राजनीति कटुता में टूट रहीं बोल की मर्यादाएं

राजनीतिक कटुता में बोल की मर्यादाएं टूटने लगी हैं। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार ने शनिवार को कहा कि जदयू विधायक अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद बाढ़ और मोकामा में उनके समर्थकों के विरोध प्रदर्शनों के बाद पुलिस बदले की कार्रवाई पर उतर आई है।

By Amit AlokEdited By: Published: Sun, 28 Jun 2015 10:11 AM (IST)Updated: Sun, 28 Jun 2015 10:17 AM (IST)
राजनीति कटुता में टूट रहीं बोल की मर्यादाएं

पटना। राजनीतिक कटुता में बोल की मर्यादाएं टूटने लगी हैं। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार ने शनिवार को कहा कि जदयू विधायक अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद बाढ़ और मोकामा में उनके समर्थकों के विरोध प्रदर्शनों के बाद पुलिस बदले की कार्रवाई पर उतर आई है।

loksabha election banner

मोकामा और बड़हिया इलाके में एक जाति विशेष के घरों में घुसकर पुलिस औरत और बच्चों को बेवजह परेशान कर रही है। नीतीश कुमार ने हमारे मान-सम्मान पर चोट पहुंचाया तो कलेजा तोड़ देंगे।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में एनडीए नेताओं की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में रालोसपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारी जमात चूड़ी पहनकर बैठने वाली नहीं है। हमें जान का डर नहीं है। न ही हमारी जान डिबिया में बंद रहती है।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा आठ साल तक विधायक अनंत सिंह बाहुबली नहीं दिख रहे थे। तब कानून का राज नहीं दिखाई दे रहा था। लालू प्रसाद के दबाव में जब अनंत सिंह के खिलाफ कार्रवाई हुई तो रातोंरात कानून का राज आ गया।

उन्होंने कहा नीतीश कुमार गिरगिट की तरह रंग बदलते रहे हैं। मुझे अफसोस है कि चौदह साल तक इस व्यक्ति को आगे बढ़ाने में मदद क्यों किया।

बाढ़ में पप्पू यादव की रैली पर प्रतिबंध के बारे में पूछे जाने पर रालोसपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा रैली को होने देना चाहिए था। इससे घटना की हकीकत का पता तो चलता। वोट खिसक न जाए इस डर से पप्पू यादव की रैली पर रोक लगाई गई।

विधानसभा चुनाव में एनडीए का नेता कौन होगा यह पूछे जाने पर कुमार ने कहा बताशा के लिए हम मंदिर नहीं तोडऩे जा रहे। जिनके मन में लड्डू फूट रहा हो वह ज्यादा खुश न हो।

रालोसपा की कार्यसमिति की बैठक के दिन भी हमने स्पष्ट कर दिया था यह हमारी पार्टी का फैसला है। नरेंद्र मोदी एनडीए के नेता है। उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा। एनडीए के लोग जब बैठेंगे तो नेता भी तय कर लेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.