Move to Jagran APP

45 डिग्री पार कर गया बिहार का पारा, बरसने लगी आग

अभी लू तो नहीं चल रही, लेकिन शुक्रवार सुबह से चली पछुआ हवा ने राज्य के लोगों को परेशान कर दिया। राजधानी में अधिकतम तापमान इस मौसम में सबसे ज्यादा 43.9 डिग्र्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शहर की हवा में नमी मात्र 20 प्रतिशत रह गई।

By pradeep Kumar TiwariEdited By: Published: Sat, 23 May 2015 01:06 PM (IST)Updated: Sat, 23 May 2015 01:23 PM (IST)

पटना। अभी लू तो नहीं चल रही, लेकिन शुक्रवार सुबह से चली पछुआ हवा ने राज्य के लोगों को परेशान कर दिया। राजधानी में अधिकतम तापमान इस मौसम में सबसे ज्यादा 43.9 डिग्र्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शहर की हवा में नमी मात्र 20 प्रतिशत रह गई। वहीं गया में पारा 45 डिग्री पार कर गया।

loksabha election banner

तेज धूप से लोगों की बेचैनी बढ़ गई। दोपहर बाद तो सड़कों पर सन्नाटा छा गया। बिजली की आंखमिचौनी भी परेशानी का सबब बनी। मौसम विभाग ने कहा है कि अभी गर्मी कम नहीं होने वाली। उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में लू चल रही है।

सुबह आठ बजे से ही तीखी धूप ने कहर बरपाना शुरू कर दिया था, दिन चढऩे के साथ पारा और चढ़ता गया। दोपहर के बाद तो लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। गया राज्य का सर्वाधिक गर्म स्थान रहा। गया में अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहां की हवा में नमी मात्र 14 प्रतिशत रिकार्ड की गई।

लू से बचने के लिए क्लिक करें-

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक एके सेन का कहना है कि सूबे में हीट वेव चल रही है। राजस्थान से आने वाली गर्म हवाओं ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत बंगाल को अपने चपेट में ले लिया है। हीट वेव के कारण उत्तरी भारत का पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। इस तरह की स्थिति आगे भी बने रहने की उम्मीद है।

राज्य के पूर्वी और उत्तर-पूर्वी जिलों में अपेक्षाकृत गर्मी कम है मगर वहां भी अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है। दक्षिण-पश्चिम और मध्य बिहार में अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा चल रहा है जिसके कारण हिट वेव की स्थिति बनी है। गुरुवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था जो आज 43.9 पर पहुंच गया।

क्या है हीट वेव : जब अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा हो मगर गर्म हवाएं सामान्य गति से बहें तो हीट वेव की स्थिति बनती है।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम

पटना 43.9

भागलपुर 34.8

गया 45.7

मुजफ्फरपुर 38.0

पूर्णिया 40.0

सुपौल 36.4


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.