कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह को मिली जान से मारने की धमकी
कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। इसकी जानकारी मंत्री ने संवाददाता सम्मेलन में दी। मंत्री ने बताया कि बुधवार सुबह 8.47 बजे उन्हें एक अज्ञात नंबर से कॉल आया।
पटना। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। इसकी जानकारी मंत्री ने संवाददाता सम्मेलन में दी। मंत्री ने बताया कि बुधवार सुबह 8.47 बजे उन्हें एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। उस वक्त वह मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के साथ थे। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को चौधरी बताया। उसने कहा कि मैं इसी नाम से विख्यात हूं। आप जो काम कर रहे हैं वो करना बंद कर दें। यदि नहीं मानें तो 24 घंटे में परिणाम भुगतने को तैयार रहें। जान से हाथ धो बैठेंगे। मंत्री ने चौधरी को जब कहा कि वह उसकी बात नहीं सुन सके हैं तो चौधरी ने वही बात दोहराने लगा, तब सिंह ने फोन का स्पीकर ऑन कर दिया था। मुख्यमंत्री भी उसकी बात सुन रहे थे। मंत्री का दावा है कि 140 विधायक का समर्थन मांझी को प्राप्त है।