आरएयू को मिली केन्द्रीय विश्वविद्यालय की मान्यता
आरएयू को मिली केन्द्रीय विश्वविद्यालय की मान्यता
पटना : राजेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय को रविवार को केन्द्रीय विश्वविद्यालय की मान्यता मिल गई। इसके लिए प्रक्रिया लम्बे समय से चल रही थी। रविवार को राजधानी के संवाद भवन में मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, केन्द्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह, राज्य के कृषि मंत्री नरेन्द्र िसंह की मौजूदगी में एक समझौता हुआ। अब विश्वविद्यालय के विकास एवं अनुसंधान पर केन्द्रीय राशि खर्च की जाएगी। इस अवसर पर केन्द्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि राजेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय को केन्द्रीय विश्वविद्यालय की मान्यता देने के लिए 2009 से प्रक्रिया चल रही थी। लेकिन इस पर समझौता नहीं हो पाया था। अब तक इस मामले में 27 बार बैठकें हो चुकी हैं। लेकिन अब राजेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय को केन्द्रीय विश्वविद्यालय की मान्यता मिल चुकी है।