Move to Jagran APP

पटना में अब तक का सबसे ठंडा दिन, पारा पहुंचा 7.3 डिग्री सेल्सियस

दिन में धूप निकलने के बावजूद शुक्रवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। राजधानी में पारा 8.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। गया सूबे का सबसे ठंडा शहर रहा। यहां शुक्रवार को तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

By Mrityunjay Kumar Edited By: Published: Sat, 13 Dec 2014 09:48 AM (IST)Updated: Sat, 13 Dec 2014 09:51 AM (IST)

पटना । दिन में धूप निकलने के बावजूद शुक्रवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। राजधानी में पारा 8.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। गया सूबे का सबसे ठंडा शहर रहा। यहां शुक्रवार को तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो शनिवार को तापमान में और गिरावट आ सकती है।

loksabha election banner

शुक्रवार को राजधानी का तापमान 8.4 पर पहुंच गया। जो सामान्य से लगभग दो डिग्री सेल्सियस नीचे है। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक एके सेन का कहना है कि आकाश साफ है। हवा में नमी अधिक है। पछुआ के कारण सूर्यास्त के बाद पारा अचानक तेजी से गिर रहा है। यह स्थिति कल तक बनी रहेगी। इसके बाद एक बार फिर पारा ऊपर उठेगा।

सामान्य से नीचे गिरा तापमान

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि राजधानी का सामान्य तापमान इनदिनों 10 डिग्री सेल्सियस रहना चाहिए। शनिवार को पारा आठ डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। उसके बाद मौसम में सुधार होगा।

सुबह-शाम छाया रहेगा कोहरा

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि हवा में व्याप्त नमी एवं धूलकण के कारण सुबह-शाम कोहरा छा जा रहा है। यह स्थिति राजधानी में बनी रहेगी। वाहनों से निकलने वाले धूलकण के कारण शहरी क्षेत्र में कोहरा घना हो रहा है। हवा में नमी कम होने पर ही कोहरे से निजात मिलने की उम्मीद है।

मानक से तीन गुणा ज्यादा है धूलकण

बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.नवीन कुमार का कहना है कि राजधानी के वातावरण में मानक से तीन गुणा ज्यादा धूलकण है। सांस लेने के लिए 60 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर धूलकण की मात्रा होनी चाहिए। वर्तमान में राजधानी की हवा में धूलकण की मात्रा 180 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर है। जो मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत खतरनाक है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.