केशरीनाथ त्रिपाठी ने ली बिहार के कार्यवाहक राज्यपाल की शपथ
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने गुरुवार को बिहार के कार्यावाहक राज्यपाल की शपथ ली। पटना उच्च न्यायलय की मुख्य न्यायाधीश रेखा एम.दोशित ने उन्हें हिन्दी में शपथ दिलाई
By Mrityunjay Kumar Edited By: Published: Thu, 27 Nov 2014 11:10 AM (IST)Updated: Thu, 27 Nov 2014 11:18 AM (IST)
पटना। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने गुरुवार को बिहार के कार्यावाहक राज्यपाल की शपथ ली। पटना उच्च न्यायलय की मुख्य न्यायाधीश रेखा एम.दोशित ने उन्हें हिन्दी में शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम राजभवन स्थित राजेन्द्र मंडप में हुआ। बिहार के निवर्तमान राजयपाल डीवाई पाटिल का कार्यकाल 26 नवंबर को खत्म हो गया था। इससे पहले बुधवार को पटना पहुंचे के शरीनाथ त्रिपाठी का मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने पटना एयरपोर्ट पर स्वागत फूलों का गुलदस्ता भेंटकर किया। स्टेट हैंगर में राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें