केशरीनाथ त्रिपाठी को बिहार के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार
पटना। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी को बिहार का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। राष्ट्रपति
By Edited By: Published: Sun, 23 Nov 2014 05:09 PM (IST)Updated: Sun, 23 Nov 2014 05:09 PM (IST)
पटना। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी को बिहार का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। राष्ट्रपतिभवन से इसकी अधिसूचना रविवार को जारी हो गई है। बिहार के राज्यपाल डीवाई पाटिल का कार्यकाल आगामी 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है। केशरीनाथ त्रिपाठी का जन्म उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था। भाजपा की राजनीति में सक्रिय त्रिपाठी उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। केशरीनाथ त्रिपाठी पेशे से वकील भी रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने कई किताबों का लेखन भी किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें