अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार को गोल्ड मेडल
बिहार के खाते में एक और स्वर्णिम पन्ना जुड़ गया है। दिल्ली में 14 नवंबर से चल रहे भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार पैवेलियन (मंडप) को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया है।
पटना। बिहार के खाते में एक और स्वर्णिम पन्ना जुड़ गया है। दिल्ली में 14 नवंबर से चल रहे भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार पैवेलियन (मंडप) को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया है। इसे गोल्ड मेडल के साथ प्रथम पुरस्कार देने का निर्णय हुआ है। यह मेला 1983 से हर साल आयोजित हो रहा है, पर पहली बार यह उल्लेखनीय उपलिब्ध हाथ आई है। इसकी जानकारी मंगलवार को सूबे के उद्योग मंत्री डॉ. भीम सिंह ने अहमदाबाद से दूरभाष पर दी। मेले का समापन 27 नवंबर को होगा।
रंग लाई मेहनत
बिहार मंडप की जिम्मेदारी इस बार सूबे के उपेन्द्र महारथी शिल्प अनुसंधान केन्द्र को दी गई थी। केन्द्र ने बिहार की मधुबनी पेंटिंग, सिक्की, बांस, टिकुली, पेपरमेसी, टेराकोटा सहित अन्य परंपरागत हस्तशिल्प कलाओं को आधुनिक रूप में पेश करने के लिए अहमदाबाद स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन के डिजाइनर कुलवीर भाटी को अपनी टीम में शामिल किया था।