Move to Jagran APP

झारखंड में अलग राह अपनाएगा राजद

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद झारखंड विधान सभा के लिए होने वाले चुनाव में प्रचार करेंगे।

By Mrityunjay Kumar Edited By: Published: Sun, 02 Nov 2014 09:16 AM (IST)Updated: Sun, 02 Nov 2014 09:18 AM (IST)
झारखंड में अलग राह अपनाएगा राजद

पटना। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद झारखंड विधान सभा के लिए होने वाले चुनाव में प्रचार करेंगे। इसके लिए लालू दस दिनों बाद दिल्ली से आएंगे। उन्होंने चुनावी तालमेल के मद्देनजर झामुमो व कांग्रेस नेताओं से बात भी की है। लालू के विशेष दूत के रूप में विधान पार्षद भोला यादव रांची में कैंप कर प्रत्याशी चयन में जुट गए हैं। झारखंड में भाजपा के खिलाफ महागठबंधन के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

loksabha election banner

चुनाव में महागठबंधन को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद, प्रदीप बालमुचू व मंत्री राजेन्द्र सिंह ने दिल्ली में लालू से भेंट की है। राजद की ओर से राजद संसदीय दल के उप नेता जयप्रकाश नारायण यादव और सांसद प्रेम गुप्ता की उपस्थिति में कांग्रेस-झामुमो नेताओं से बात हुई। कांग्रेस-झामुमो के बीच बात नहीं बन रही है। लालू के निकटवर्ती सूत्रों का मानना है कि राजद का कांग्रेस व झामुमो से अलग-अलग तालमेल होगा। 15 से 20 सीटों पर प्रत्याशी खड़े किए जाएंगे। राजद की सीटें बिहार से सटे जिलों की होंगी। लालू झारखंड के चुनाव में काफी रूचि ले रहे हैं। हार्ट के आपरेशन के बाद दिल्ली में स्वास्थ्य लाभ कर रहे लालू अब स्वस्थ हो गए हैं। खानपान में परहेज है। इसपर राबड़ी देवी विशेष ध्यान दे रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.