छठ घाटों का निरीक्षण किया सीएम ने
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने रविवार को छठ घाटों का जायजा लिया। उन्होंने घाटों पर सफा
By Edited By: Published: Sun, 26 Oct 2014 01:54 PM (IST)Updated: Sun, 26 Oct 2014 01:54 PM (IST)
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने रविवार को छठ घाटों का जायजा लिया। उन्होंने घाटों पर सफाई व बिजली व्यवस्था को देखा और अधिकारियों से इस पर बात भी की। नहाय खाय के साथ सोमवार से चार दिवसीय छठ की शुरुआत हो रही है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से ट्रैफिक व्यवस्था को भी सुचारू रूप से चलाने के निर्देश दिए जिससे व्रतियों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो। सीम ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की और प्रशासन को निर्देश दिया की अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करें। सीएम इससे पहले नासिरघाट से गायघाट तक का भी निरीक्षण किया। उन्होंने घाटों की स्थिति पर संतोष व्यक्त किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें