टोक्यो यूनिवर्सिटी की टीम ने सुपर थर्टी के छात्रों संग मनाई दिवाली
पटना। इंजीनियरिंग की तैयारी में जुटे सुपर थर्टी संस्थान के छात्रों के लिए दिवाली कुछ खास हो गई। जापा
पटना। इंजीनियरिंग की तैयारी में जुटे सुपर थर्टी संस्थान के छात्रों के लिए दिवाली कुछ खास हो गई। जापान से आई टोक्यो विश्वविद्यालय की एक टीम ने यहां के छात्रों के संग दिवाली मनाई।
यहां के छात्रों के बुलाने पर विश्वविद्यालय की टीम याशिनो हरिशो के नेतृत्व में पटना आई थी। टीम ने छात्रों के साथ दीप जलाए और पटाखे फोड़े। हरिशेओ ने बताया कि हमने सुपर थर्टी के छात्रों के साथ खूब मस्ती की। हमने इस त्योहार के बारे में सुना था लेकिन पहली बार इसे मनाया। संस्थान के एक छात्र अमरदीप कुमार भी टोक्यो विश्वविद्यालय की टीम के साथ दिवाली मना कर काफी खुश थे। उसने कहा कि यह हमारे लिए स्पेशल दिवाली हो गई। सुपर थर्टी गणितज्ञ आनंद कुमार चलाते हैं यहां आर्थिक रूप से पिछड़े छात्रों को आइआइटी की तैयारी कराई जाती है।