जमीन पर काम करने वालों को ही मिलेगा कांग्रेस का टिकट
पटना। बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी ने पार्टी कार्यकर्ताओं ने दो टूक कह दिया है कि अगर वि
पटना। बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी ने पार्टी कार्यकर्ताओं ने दो टूक कह दिया है कि अगर विधानसभा का टिकट चाहिए तो जमीन पर काम कर पार्टी को मजबूत करना होगा। चापलूसी का अन्य तरीके काम नहीं आएंगे। अशोक चौधरी के इस बयान का पार्टी के बिहार प्रभारी व पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी जोशी ने भी समर्थन किया।
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में उन्हीं को टिकट मिलेंगे जो पार्टी लिए पूरे मन से काम करेंगे। विधानसभा चुनाव बेहतर प्रदर्शन के लिए पार्टी प्रतिबद्ध है। गौरतलब है इस समय बिहार में कांग्रेस की सभी कमेटियां भंग हैं। इसके विरोध में 22 जिलों के अध्यक्षों ने पिछले दिनों पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर इस पर नाराजगी जताई थी। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी व प्रदेश प्रभारी सीपी जोशी को हटाने की मांग भी की थी।