रेल राज्य मंत्री ने किया दीघा पुल का निरीक्षण
पटना। रविवार को पटना पहुंचे रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा सोमवार को दीघा पुल का जायजा लिया। इस मौके प
By Edited By: Published: Mon, 20 Oct 2014 09:28 AM (IST)Updated: Mon, 20 Oct 2014 09:28 AM (IST)
पटना। रविवार को पटना पहुंचे रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा सोमवार को दीघा पुल का जायजा लिया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी भी उनके साथ रहे। मौके पर मौजूद रेल अधिकारियों को मंत्री ने कई दिशा-निर्देश दिए। रेल राज्य मंत्री बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र की परियोजनयाओं में राज्य सरकार का कोई सहयोग नहीं मिल रहा है। रेल राज्य मंत्री निरीक्षण के बाद बाद वे राजधानी के कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। देर रात इंडियन एयरलाइंस के विमान से वापस दिल्ली लौट जाएंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें