हड़ताल पर जाएंगे चिडि़याघर के श्रमिक
By Edited By: Published: Sat, 20 Sep 2014 10:49 AM (IST)Updated: Sat, 20 Sep 2014 10:49 AM (IST)
पटना। पटना चिड़ियाघर के श्रमिक नवंबर माह के दूसरे सप्ताह से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जायेंगे। आंदोलन के दूसरे चरण में सात अक्टूबर को प्रदर्शन तथा 21 अक्टूबर को एक दिवसीय धरना दिया जाएगा।श्रमिकों ने प्रबंधन पर आरोप लगाया कि रिक्त पद रहने के बाद भी उनको नियमित नहीं किया जा रहा है। संजय गांधी जैविक उद्यान श्रमिक संघ के मंत्री दिलीप कुमार ने मांग की कि श्रमिकों की वरीयता सूची तैयार करें। कुशल और अकुशल श्रमिकों को मानदेय दिया जाए। कर्मचारियों को पहचान पत्र दिया जाए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें