आइएमए से नहीं डरता:पप्पू यादव
By Edited By: Published: Fri, 19 Sep 2014 04:41 PM (IST)Updated: Fri, 19 Sep 2014 04:41 PM (IST)
पटना: मधेपुरा सासद पप्पू यादव और सूबे के डॉक्टरों की लडाई गर्म होती जा रही है। सरहसा के बाद बिहार के अन्य जिलों के डॉक्टर भी सासद के खिलाफ लामबंद हो गए हैं। इस मसले पर पप्पू यादव का नया फरमान जारी कर दिया है। उन्होंने प्रदेश स्तर पर डॉक्टरों के खिलाफ आदोलन चलाने का निर्णय लिया है। सासद ने कहा कि अगर जरूरत पड़े तो जनहित में मैं लोकसभा से इस्तीफा भी दे सकता हूं। मैं आइएमए और भासा से नहीं डरता। उन्होंने 13 अक्टूबर को मधेपुर में जनअदालत लगाने की भी घोषणा की। गौरतलब है कि सासद ने सहरसा क्षेत्र के चिकित्सकों का परामर्श शुल्क व क्लिनिक की अन्य सेवाओं की दर निश्चित करने लिए डॉक्टरों से कहा था। इसके बाद डॉक्टरों का विरोध शुरू हो गया। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने भी सासद का इस मसले पर विरोध किया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें