'मरने' के बाद पारसबिगहा नरसंहार का आरोपी गिरफ्तार
By Edited By: Published: Thu, 18 Sep 2014 02:53 PM (IST)Updated: Thu, 18 Sep 2014 02:53 PM (IST)
पटना। जहानाबाद जिले के पारस बिगहा में हुए नरसंहार के मुख्य आरोपी विनय कुमार सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तार राजधानी के शास्त्री नगर इलाके से हुई। विनय सिंह के पुत्र ने कोर्ट में यह आवेदन दिया था कि उसके पिता की मृत्यु हो गई और उसने दाह संस्कार भी कर दिया है। इस नरसंहार में करीब 34 लोगों की हत्या कर दी गई थी। यह घटना वर्ष 1980 में हुई थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें