बेगूसराय में आठ सौ बोरा सरकारी अनाज जब्त
By Edited By: Published: Tue, 02 Sep 2014 01:55 PM (IST)Updated: Tue, 02 Sep 2014 01:55 PM (IST)
बरौनी, (बेगूसराय): फुलवड़िया थाना क्षेत्र के फुलवड़िया तीन पंचायत स्थित एक गोदाम से लगभग आठ सौ बोरा चावल सोमवार की देर रात्रि जब्त किया गया है। यह चावल पंजाब एफसीआइ का बताया गया है। सूत्रों के अनुसार पंजाब से अवैध तरीके से चावल मंगा कर उसे दूसरे बोरे में पैक कर कालाबाजार में खपाया जाता था। जब्त बोरों पर डबल टाइगर ब्रांड लिखा हुआ है। जानकारी अनुसार तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। जिसमें रामदीरी-मटिहानी निवासी मिथिलेश सिंह के पुत्र दीपक कुमार, सिहमा निवासी परमेश्वरी प्रसाद सिंह के पुत्र सुरेश प्रसाद सिंह और तेघड़ा निवासी गणेश सिंह के पुत्र सौरभ कुमार शामिल हैं। इसकी जानकारी फुलवड़िया थाना के पुअनि रामबालक सिंह ने दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें