पर्यावरण को बचाने के लिए पटना में चलेगी साइकिल
By Edited By: Published: Sun, 31 Aug 2014 11:57 AM (IST)Updated: Sun, 31 Aug 2014 11:57 AM (IST)
पटना:बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए पटना को लोग अब साइकिल चलाकर जागरूकता फैलाएंगे। राजधानी में साइकिल चलाओ पर्यावरण बचाओ अभियान कल यानी एक सितंबर से शुरू हो रहा है। अभियान का उद्देश्य शहरी क्षेत्र में वायु एवं ध्वनि प्रदूषण को रोकना है। इसके तहत लोग अपने घर से चिड़ियाघर साइकिल चलाकर सुबह-सुबह पहुंचेगे जहा लोगों को इको कूपन मिलेगा। लोग वहा भ्रमण कर अपने घर लौटेंगे। सरकार की इस योजना में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए रविवार को संजय गाधी जैविक उद्यान में भीड उमड पड़ी। 300 से अधिक लोगों ने निबंधन कराया। सभी लोगों को इको कार्ड दिया गया। 20 से 30 कूपन पाने वाले पहले 1000 लोगों को टी शर्ट, 80 कूपन पाने वाले प्रथम 100 लोगों को सरकार साइकिल देगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें