सुगौली से छात्र का अपहरण
By Edited By: Published: Thu, 28 Aug 2014 01:25 PM (IST)Updated: Thu, 28 Aug 2014 01:25 PM (IST)
मोतिहारी: सुगौली बाजार स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के वर्ग छह के छात्र गौरव कुमार (13) का अपहरण कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। गौरव की मा चुनचुन देवी ने बुधवार की शाम सुगौली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। कहा है कि गौरव 22 अगस्त को स्कूल के लिए निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। चारों ओर खोजबीन के बाद उसने पुलिस की शरण ली है। पश्चिमी चंपारण के मझौलिया थाने के रूलही गाव निवासी संजय कुमार दुबे की पत्नी चुनचुन देवी बच्चों की पढ़ाई के लिए सुगौली स्टेशन के समीप किराये के मकान में रहती है। गौरव यहीं से स्कूल आता-जाता था। थानाध्यक्ष सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने बच्चे की बरामदगी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है। परिजनों ने किसी के द्वारा अब तक फिरौती मागने की घटना से इन्कार किया है। छानबीन की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें