Move to Jagran APP

हास्य कवि दूरदर्शी को मिला भोजपुरी सम्मान

By Edited By: Published: Wed, 27 Aug 2014 03:36 PM (IST)Updated: Wed, 27 Aug 2014 03:36 PM (IST)
हास्य कवि दूरदर्शी को मिला भोजपुरी सम्मान

छपरा : भोजपुरी के लोकप्रिय हास्य कवि सत्येन्द्रनाथ सिंह दूरदर्शी को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल में आयोजित बिहारी स्मिता सम्मान समारोह में भोजपुरी सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें 'महाभारत के भीष्म पितामह' और बच्चों के 'शक्तिमान' अभिनेता मुकेश खन्ना ने प्रदान किया। सम्मान समारोह में कला एवं संस्कृति मंत्री विनय बिहारी, अश्वनी कुमार सिंह, भोजपुरी गायिका इंदू सोनाली, दिल्ली के प्रसिद्ध भोजपुरी गायक गजाधर ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस सम्मान समारोह में वक्ताओं ने श्री दूरदर्शी को भोजपुरी का भीष्म पितामह बताया। मशरक थाना क्षेत्र के धबरी गोपाल मदारपुर के निवासी सत्येन्द्र दूरदर्शी ने देश के विभिन्न मंचों पर अपनी हास्य कविताओं से अपनी पहचान बनायी है। बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद की पहल पर इनकी प्रतिभा को देखते हुए इन्हें बिहार पुलिस में नौकरी मिली। श्री दूरदर्शी 'भौजी गंगा पार के' फिल्म के गीतकार भी हैं और वे इस फिल्म में अभिनय भी करेंगे। भोजपुरी सम्मान मिलने से जिले के कई प्रबुद्ध लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.