बेगूसराय के हाथीदह में गंगा खतरे के निशान के करीब
निर्भय, बेगूसराय: नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है। गंगा व बूढ़ी गंडक के जलस्तर में वृद्धि हुई है और कोसी स्थिर है। केंद्रीय जल आयोग, कोसी उपमंडल, बेगूसराय की ओर से बुधवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार गंगा हाथीदह में खतरे के निशान से मात्र 32 सेमी नीचे बह रही है। बताते चलें कि यहा बीते कई दिनों से जलस्तर में वृद्धि जारी है। इधर, बाध-तटबंधों की निगरानी भी बढ़ा दी गई है। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, बेगूसराय के कार्यपालक अभियंता राजीव चौरसिया ने गंगा नदी पर बने सनहा-गोरगामा तटबंध के निरीक्षण बाद इसे पूर्ण सुरक्षित बताया है। उनके साथ बाढ़ नियंत्रण अवर प्रमंडल, बलिया के एसडीओ सुधीर कुमार सिन्हा भी मौजूद थे। विभागीय अधिकारियों ने उक्त तटबंध का 60 किलोमीटर से लेकर रघुनाथपुर गाव तक का जायजा लिया। जानकारी अनुसार कमला स्थान से लेकर तुलसी टोल तक तटबंध से सटकर पानी बह रहा है। वैसे, कार्यपालक अभियंता ने जिला के सभी बाध-तटबंध को सुरक्षित बताया है। वहीं बिसौआ जमींदारी बाध और बूढ़ी गंडक के दाया तटबंध पर परना गाव के पास फ्लड फाइटिंग कार्य जारी है।