Move to Jagran APP

नवादा में में अधेड़ की गर्दन रेत हत्या

By Edited By: Published: Fri, 01 Aug 2014 03:22 PM (IST)Updated: Fri, 01 Aug 2014 03:22 PM (IST)

नवादा : जिले के उग्रवाद प्रभावित सिरदला थाना क्षेत्र के जोधिया कुरहा गांव में गुरुवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने 55 वर्षीय विशुनधारी राजवंशी की गला रेत हत्या कर दी। घटना को तब अंजाम दिया गया जब वे गांव के बधार में अपने बथान पर सोए हुए थे। सुबह में ग्रामीणों को हत्या का पता चला तो सूचना पुलिस को दी। सूचना के आलोक में पहुंचे थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने शव को बरामद कर मामले की छानबीन आरंभ की है। घटना को भूमि विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। वैसे घटना में माओवादिया की संलिप्तता से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि मृतक रोज की भाति अपने बथान पर अकेले सोए थे। तभी देर रात में उनकी हत्या की गई। कब, किसने और कैसे उनकी हत्या की गई, किसी ने नहीं देखा। सुबह में उन्हें मृत देख लोग भौंचक रह गये। तत्काल घटना की सूचना थानाध्यक्ष को दी गई। वैसे तो पुलिस अबतक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है, लेकिन सूत्रों की मानें तो हत्या के पीछे भूमि विवाद होने की संभावना ज्यादा है। जोधिया कुरहा गांव मृतक विशुनधारी का ननिहाल था। नाना की संपत्ति उन्हें मिली थी। वे मूलत: सिरदला बाजार के चकपर के निवासी थे। लेकिन नाना की संपत्ति मिलने के बाद वे ननिहाल में ही बस गये। अब गांव चकपर की संपत्ति अपने बहन-बहनोई को देना चाह रहे थे। जबकि भाई-भतीजा भी संपत्ति लेना चाह रहा था। आशंका है कि भाई-भतीजा ने ही संपत्ति हड़पने की खातिर हत्या करवा दी। वैसे घटना में माओवादियों की भूमिका से भी इंकार नहीं किया जा रहा है। माओवादियों का जमावड़ा तेलनी के पास था,जहा से घटनास्थल की दूरी काफी कम है। वैसे पूर्व में उसी स्थान के आसपास मुन्द्रिका यादव की हत्या माओवादियों द्वारा दिनदहाड़े गर्दन रेतकर की जा चुकी है। ऐसे में माओवादियों की कार्रवाई भी संभव हो सकती है। वैसे पुलिस अभी कुछ बोलने से परहेज कर रही है। वजह मृतक के परिजनों का बयान है। मृतक के पुत्र कारू राजवंशी द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में किसी पर न तो आरोप लगाया गया है न ही संदेह जताया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.