पटना जिले के डॉक्टरों ने हड़ताल ली वापस
By Edited By: Published: Sat, 12 Jul 2014 12:07 PM (IST)Updated: Sat, 12 Jul 2014 12:07 PM (IST)
पटना:पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए डॉ विनय सिंह को छोड देने के बाद पटना जिले के डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव के हस्तक्षेप के बाद डॉक्टरों ने हड़ताल वापस ली। प्रधान सचिव ने कहा कि मामले की पूरी पडताल की जाएगी उसके बाद दोषियों पर कार्रवाई होगी। गौरतलब है कि राजधानी के गर्दनीबाग इलाके से शक्रवार को डॉक्टर विनय सिंह को हिरासत में ले लिया था जिसके विरोध में पटना जिले के डॉक्टर हड़ताल पर चले गए थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें