Move to Jagran APP

सिवान में नाबालिग से दुष्कर्म कर बनायी ब्लू फिल्म

By Edited By: Published: Fri, 18 Apr 2014 03:25 PM (IST)Updated: Fri, 18 Apr 2014 03:25 PM (IST)
सिवान में नाबालिग से दुष्कर्म कर बनायी ब्लू फिल्म

भगवानपुर : सिवान के भगवानपुर थाना के अरुआं गांव में गुरुवार की शाम छापेमारी में एक घर से ब्लू फिल्म की सीडी बरामद की गई। इस ब्लू फिल्म को घर वाले ने पड़ोसी की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर तैयार किया था।

loksabha election banner

दुष्कर्म का आरोपी तो भागने में सफल रहा। लेकिन दुष्कर्म में सहयोगी बनी उसकी मां और बहन को पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उस मोबाइल को भी जब्त कर लिया है जिससे दुष्कर्म की घटना वाली फिल्म तैयार की गयी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव की एक लड़की के साथ करीब एक माह पूर्व ही यह घटना घटी थी। लोक-लाज से लड़की ने इस घटना के बारे में लोगों से कुछ नहीं बताया लेकिन इसी बीच उस घटना की फिल्म दिखाकर लड़की को परेशान किया जाने लगा। इसके बाद बात तब खुली जब लड़की के परिजनों ने सिवान न्यायालय में परिवाद दायर कर न्याय की गुहार लगायी।

न्यायालय ने सिवान स्थित महिला थाना को इस घटना की जांच करने का आदेश दे दिया। महिला थानाध्यक्ष पूनम कुमारी के नेतृत्व में पुलिस ने जब आरोपी आलोक के घर में अचानक छापेमारी की तब ब्लू फिल्म की सीडी बरामद हो गयी। जिस मोबाइल फोन से ब्लू फिल्म बनाया गया था उसमें आरोपी की मां का चेहरा व बहन का हाथ पैर भी स्पष्ट दिख रहा है।

छापेमारी के समय आरोपी घर पर नहीं था। उसकी मां अंजू देवी व बहन अन्नू देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस घटना में सहयोगी रहे उसके बहनोई अमित कुमार को भी गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पीड़ित लड़की दसवीं कक्षा की छात्रा है।

पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि ब्लू फिल्म को व्यवसायिक उद्देश्य से तो नहीं तैयार किया गया है। संभव है कि ऐसा धंधा करने वालों का रैकेट गांव में भी अपना जाल फैला लिया हो। महिला थानाध्यक्ष पूनम कुमारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.