युवक को पकड़ कर लोगों ने किया पुलिस के हवाले
नवादा। नगर थाना के न्यू एरिया मोहल्ले में शुक्रवार की रात एक घर में चोरी की नियत से घुस
By Edited By: Published: Sat, 29 Aug 2015 07:58 PM (IST)Updated: Sat, 29 Aug 2015 07:58 PM (IST)
नवादा। नगर थाना के न्यू एरिया मोहल्ले में शुक्रवार की रात एक घर में चोरी की नियत से घुस रहे एक युवक को पकड़ कर लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। इसके पहले युवक की जमकर पिटाई भी की गई। बताया जाता है कि न्यू एरिया निवासी राजीव नयन के घर में देर रात न्यू एरिया का ही रीतिक कुमार घुसने का प्रयास कर रहा था। इसी बीच गृहस्वामी की नजर उस पर पड़ गई। उन्होंने शोर मचाना शुरु कर दिया। जिसके बाद आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद युवक की पिटाई भी की गई। शनिवार की सुबह युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें