भंडारा के साथ गायत्री महायज्ञ संपन्न
अकबरपुर बाजार स्थित संगत परिसर में आयोजित 9 कुंडलीय गायत्री महायज्ञ व संस्कार महोत्सव का समापन सोमवार को पूर्णाहुति के साथ हुआ।
नवादा। अकबरपुर बाजार स्थित संगत परिसर में आयोजित 9 कुंडलीय गायत्री महायज्ञ व संस्कार महोत्सव का समापन सोमवार को पूर्णाहुति के साथ हुआ। महायज्ञ के दौरा प्रत्येक दिन विविध धार्मिक अनुष्ठान शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे टोला नायक नरेन्द्र विद्यार्थी के नेतृत्व में हुआ। यज्ञ के अंतिम दिन सोमवार को सुबह में सामुहिक जप, ध्यान प्रज्ञा, योग व्यायाम और इसके बाद गायत्री महायज्ञ व विभिन्न संस्कार महोत्सव धार्मिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। पूरे चार दिनों तक अकबरपुर प्रखंड के श्रद्धालु यज्ञ में हिस्सा लेकर पुण्य के भागी बने। शाम को कार्यर्ता गोष्ठी एवं दीपयज्ञ के माध्यम से पूर्णाहुति दी गई। हरिद्वार से पधारे गायत्री परिवार के टोली को विदाई दी गई। देर शाम को भंडारा का आयोजन हुआ। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यज्ञ समिति के कर्ताधर्ता चितरंजन प्रसाद ने महायज्ञ की सफालता के लिए समस्त प्रखंडवासियों के प्रति आभार प्रकट किया। आयोजन में विनोद कुमार राकेश, विक्रम वर्णवाल, पूर्व मुखिया नरेश मालाकार, सुनील वर्णवाल, राजीव कुमार बॉबी, अजय कुमार, उदय प्रसाद, वाल्मिकी प्रसाद, पप्पु साव, सुधीर कुमार के अलावा बजरंग दल के बलवीर कुमार, शिवबालक वर्मा, कुशल कुमार, कुंदन पांडेय, सुरज कुमार आदि लोग अहम भूमिका का निर्वहन किया।
-------------------
शतचंडी यज्ञ को शोभा यात्रा
संवाद सूत्र ,हिसुआ (नवादा) : प्रखंड के सतकिया ग्राम में आगामी 27 अप्रैल से आयोजित होने वाली शतचंडी यज्ञ को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को ध्वजारोहण के पूर्व शोभा यात्रा निकाला। सरतकिया ग्राम से निकाली गई शोभा यात्रा हिसुआ बाजार का भ्रमण किया। व्यवस्थापक रामदेव प्रसाद यादव ने बताया कि यज्ञ को लेकर आज ध्वजारोहण पंडित भोला पांडेय के द्वारा कर यज्ञ का आयोजन की तैयारी किया गया है। शोभा यात्रा में शामिल लोग भक्ति गीतों पर झूमते हुए नारे लगा रहे थे। यज्ञ 27 अप्रैल से 5 मई तक चलेगा। कार्यक्रम में अश्विनी यादव, अशोक यादव ,विजय भगत, रामचंद्र यादव आदि लोग सक्रिय थे। यज्ञ को लेकर गांव में भव्य मेला का भी आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। जिसमें बच्चों और महिलाओं के मनोरंजन की विशेष व्यवस्था होगी। कमेटी के लोगों द्वारा सारी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।