मां दुर्गा की चलंत प्रतिमा होगी आकर्षण का केन्द्र
नवादा। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सुर असुर दुर्गापूजा समिति रामनगर द्वारा भव्य पंडाल निर्माण ि
नवादा। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सुर असुर दुर्गापूजा समिति रामनगर द्वारा भव्य पंडाल निर्माण किया जा रहा है जिसकी सजावट लोगों को अपनी ओर आर्कषित करेगा। इसकी तैयारी में समिति के सदस्य जोर-शोर से जुटे हैं। पूजा समिति द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ भगवान गणेश, माता लक्ष्मी, कार्तिक समेत अन्य देवताओं की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। तैयारी में समिति के अध्यक्ष कंचन कुमार, सचिव मनीष कुमार, कोषाध्यक्ष राजीव कुमार, गुड्डु कुमार समेत समिति के सभी सदस्य जुटे हैं।
चलंत प्रतिमा होगी आकर्षण का केन्द्र
-इस वर्ष मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ अन्य भगवान की प्रतिमा विद्युत यंत्र के माध्यम से चलंत स्थापित की जा रही है। मां दुर्गा गुफा से निकलकर चलते हुए बाहर आकर महिषासुर का वध करेंगी। यह दृश्य लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र होगा।
10 मिनट का चलेगा शो
मां दुर्गा का पट खुलने के बाद सप्तमी की रात्रि से नवमी तक 10-10 मिनट का हमेशा शो चलेगा। इसी क्रम में मां की प्रतिमा का दर्शन करने पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को मां दुर्गा द्वारा महिषासुर का वध करते दृश्य देखने को मिलेगा।
सुरक्षा को लेकर रहेगी चौकसी
-मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने व मेला घूमने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा का भी इंतजाम किया जाएगा। मेला में पहुंचने वाले लोगों पर नजर रखने के लिए पंडाल में सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा। महिला व पुरुषों के लिए अलग-अलग लाईन की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही समिति के सदस्यों द्वारा लोगों पर पैनी नजर रखी जाएगी।
क्या होगा खर्च
पंडाल निर्माण में खर्च- 1 लाख 75 हजार
प्रतिमा निर्माण- 1 लाख 50 हजार
लाईट व सजावट 50 हजार।