वीणा बनीं मगही प्रचारिनी सभा की जिलाध्यक्ष
अखिल भारतीय मगही प्रचारिनी सभा की जिला कमेटी का गठन सोमवार को बुधौल गांव स्थित वीणापाणि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया गया।
नवादा। अखिल भारतीय मगही प्रचारिनी सभा की जिला कमेटी का गठन सोमवार को बुधौल गांव स्थित वीणापाणि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया गया। अध्यक्षता बिहार मगही मंडप के अध्यक्ष रामरतन प्रसाद ¨सह रत्नाकर ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सच्चिदानंद प्रेमी ने मगही प्रचारिनी सभा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। वहीं गया से आये राम ¨सहासन ¨सह ने मगध संस्कृति पर चर्चा करते हुए मगही भाषा के विकास पर चर्चा की। श्रीरत्नाकर ने कहा कि मगही में पुस्तकों के प्रकाशन लेखकों-कवियों के पुरुषार्थ से संभव हो रहा है। सरकार व प्रकाशकों का ध्यान मगही के प्रति नहीं है। संगोष्ठी के दूसरे सत्र में जिला कमेटी का गठन किया गया। जिसमें वीणा मिश्रा अभा मगही प्रचारिनी सभा की जिलाध्यक्षा चुनी गईं। इनके अलावा अशोक समदर्शी उपाध्यक्ष, नरेंद्र प्रसाद ¨सह मंत्री, निशा कुमारी संयुक्त मंत्री व जर्नादन ¨सह मगहिया कोषाध्यक्ष चुने गये। मौके पर सुरेश शर्मा, रणजीत, शंभू विश्वकर्मा, कृष्णा कुमार, सिद्धेश्वर प्रसाद ¨सह, दीनबंधु आदि उपस्थित थे।