Move to Jagran APP

घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास

अकबरपुर थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव में रविवार की रात मनचला ने घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 16 May 2017 03:06 AM (IST)Updated: Tue, 16 May 2017 03:06 AM (IST)
घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास
घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास

नवादा। अकबरपुर थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव में रविवार की रात मनचला ने घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के चीख-पुकार के बाद परिजन दौड़े तब बदमाश फरार हो गया। घटना की शिकायत सोमवार की सुबह में ग्रामीणों से की गई तो आरोपित पक्ष के लोगों ने उसके घर पर जमकर रोड़ेबाजी किया और लूटपाट मचाई। घटना के बाबत थाने में दर्ज कराई गई है। जिसमें जतन राम सहित 4 को नामजद और दर्जन भर अज्ञात को आरोपति किया गया है। थनाध्यक्ष संजीव मौआर ने प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी जतन राम को गिरफ्तार कर लिया। बता दें जिले में आए दिन कहीं न कहीं दुष्कर्म व दुष्कर्म के प्रयास की घटनाएं हो रही है। इसके पूर्व नरहट के इब्राहिमपुर व डेढ़गांव में दो दिन पूर्व दुष्कर्म की घटनाएं हो चुकी है। इस प्रकार जिले में अपराध व अपराधियों की बाढ़ सी आ गई है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.